फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पर स्वागत कहीं पर विरोध

Sun, 21 Sep 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों का रविवार को जिले में कहीं विरोध किया गया तो कहीं स्वागत। कैथल एवं कलायत के उम्मीदवारों का जहां कहीं विरोध जतया जताया गया, वहीं कहीं पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कैथल प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह का उनके गांव क्योड़क में पहुंचने पर स्वागत किया गया। वहीं कलायत से प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा का राजौंद में गर्मजोशी से स्वागत हुआ।  सुबह राव सुरेंद्र सिंह का काफिला गांव क्योड़क पहुंचा, जहां क्योड़क गांव के लोग बसस्टैंड मार्केट में इकट्ठा हो गया और राव सुरेंद्र को लोगों ने अपने कंधों पर उठा लिया। लोगों को संबोधित करते हुए राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह टिकट उनकी नहीं, बल्कि आप लोगों की है और आप लोगों ने यह चुनाव लड़ना है।  राव सुरेंद्र का काफिला बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी में गया, जहां उन्होंने पूरा कर अभियान चुनाव अभियान की शुरुआत की।

राजौंद में धर्मपाल शर्मा का स्वागत
राजौंद। कलायत से भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल शर्मा का राजौंद मंडी में स्वागत किया गया। मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ दिल्ली से टिकट लेकर आए धर्मपाल शर्मा के इंतजार में काफी कार्यकर्ता पहुंचे थे। उधर, शर्मा ने टिकट का श्रेय नरेंद्र मोदी, अमित शाह व बीरेंद्र सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि उनका किसी पार्टी से कोई मुकाबला नहीं है। वह भारी बहुमत से विजयी होंगे। शर्मा ने कहा की कोेई भी वर्कर नाराज नहीं है। यदि कोई होगा, तो उसे मना लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गांव माजरा रोहेड़ा, रोहेड़ा, किठाना में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से वोट की अपील की।
विज्ञापन


सांसद पहुंचे सुरेश गर्ग नौच को मनाने
मात्र 3 घंटें के घटनाक्रम में हजकां से भाजपा में शामिल होकर व कैथल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट लेकर कैथल पहुंचे राव सुरेंद्र सिंह ने इस दिशा में काम भी शुरु कर दिया है। पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी रविवार को नाराज सुरेश गर्ग नौच को मनाने पहुंचे। लेकिन यह अलग बात है कि सुरेश गर्ग अभी उनके किसी आश्वासन को मानने को तैयार नहीं हुए।

कैथल से सुरेंद्र राव का विरोध
कैथल। कैथल से राव सुरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने के विरोध में टिकट के दावेदार सुरेश गर्ग के नेतृत्व में नई अनाज मंडी में शाम चार बजे बैठक हुई, जिसमें सुरेश गर्ग के अलावा टिकट की आस लगाए बैठे राजेंद्र शर्मा स्लेटी, रॉकी मित्तल, प्रीतम सिंह गुहणा, पाला राम सैनी और अशोक गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  उन्हाेंने आजाद या फिर किसी अन्य पार्टी में जाकर चुनाव लड़ने की बात से इंकार कर दिया। उन्होंने टिकट वितरण में पार्टी के नेता कृष्णपाल गुर्जर पर रिश्तेदारी निभाने का आरोप लगाया तथा कहा कि वितरण में चंद सिक्कों को महत्व दिया गया है। रॉकी मित्तल ने कहा कि पूंडरी की तर्ज पर किसी पार्टी की ओर देखने के बजाये अपना प्रत्याशी खड़ा कर उसे जितवाओ। मोदी का टिकट आवंटन में कुसूर नहीं है, लेकिन कुछ नेता बिक गए हैं।

कलायत में बीरेंद्र सिंह पर टिकट बेचने का आरोप
कलायत। कलायत से धर्मपाल शर्मा को उम्मीदवार बनाने पर कार्यकर्ताओं ने कैंची चौक पर जाम लगाया। सुरेंद्र पहलवान, सुरेश जाखौली, महावीर बालू ने आरोप लगाया कि कलायत का टिकट बेचा गया है। जीतने वाले उम्मीदवारों को दरकिनार कर हलके से बाहरी व्यक्ति को थोप दिया गया, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। मौके पर पवन सरपंच, सुरेंद्र पहलवान, सुरेश जाखौली, महावीर बालू, कृष्ण चंदाना, दिलसेर देबण, महेंद्र कसाण, शेरा तितरम, सुरेंद्र, जयवीर कलायत, जगपाल प्यौदा, रणधीर, वेद प्रकाश गुलियाना और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजौंद में भाजपा नेताओं के  खिलाफ नारेबाजी
राजौंद। नगर के पूंडरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव राकेश राणा की अगुवाई में कलायत से बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने के विरोध में चौ. बीरेंद्र सिंह का पुतला फूंका और प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी, सह प्रभारी अनिल जैन के विरुद्ध नारेबाजी की। राणा ने कहा कि कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि बाहरी को टिकट न दिया जाए, परंतु जानबूझकर टिकट दिया गया। उन्हाेंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी को हराने का हर संभव प्रयास करेंगे। विरोध में स्वाई राम, बालू मंडल अध्यक्ष राजेश बिडान, सुरेश राविश, राममेहर सहारन, बिल्लू, सुरेश कुराड़, कुलदीप, नरेश, धीरा, गोविंद बात्ता, जंग बहादुर, शीशपाल प्यौदा और मनोज शामिल थे।

 साढ़े चौंतीस वर्ष बनाम डेढ़ घंटा : रविभूषण गर्ग
कैथल। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग ने सवाल किया है कि मेरा कसूर क्या है ? मैं छह अप्रैल 1980 से पार्टी में सक्रिय हूं। विभिन्न पदों पर रहा। साढ़े चौंतीस वर्ष पार्टी की सेवा करने के बाद डेढ़ घंटा पहले पार्टी में शामिल हुए राव सुरेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया। राव ने हजकां-भाजपा गठबंधन टूटने पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को धोखेबाज पार्टी करार दिया। ‘मैं इसे यह मानूं कि डेढ़ घंटा, साढ़े चौंतीस वर्ष के मुकाबले जीत गया और मेरा पार्टी के प्रति समर्पण और सेवा हार गई। पार्टी से निवेदन है कि मेरा हक मुझे देकर, कैथल विधानसभा से चुनाव लड़वाया जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें