फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम ने सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को भी इलेक्ट्रिकल विंग की टीम ने पिपली वाला टाउन और शिवालिक गार्डन के आसपास की सड़कों पर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर उन्हें चालू किया। इस टीम में लाइनमैन अनिल कुमार, मनमोहन सिंह व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

इसी तरह, एसडीओ राजदीप सूर्य और जेई पुनीत शर्मा की देखरेख में टीम ने मॉडर्न कॉम्प्लेक्स इलाके की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य किया।
मनीमाजरा में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा अमर उजाला ने शनिवार, 4 अक्टूबर को दीपावली पर अंधेरे में डूबा रहेगा मनीमाजरा, 1500 स्ट्रीट लाइटें खराब शीर्षक से प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद नगर निगम की इलेक्ट्रिकल विंग ने कई टीमें लगाकर छुट्टी के दिन भी लाइटों को ठीक करने का काम शुरू किया और क्षेत्र की सड़कों को रोशन करना शुरू कर दिया। अब यह टीमें मनीमाजरा की अंदरूनी गलियों की लाइटों को भी ठीक करेंगी।
पिपली वाला टाउन व्यापार मंडल के चेयरमैन रामेश्वर गिरि ने बताया कि उन्होंने दुकानदारों के साथ मिलकर मनीमाजरा की सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात की थी। आम आदमी पार्टी के हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि उन्होंने भी इस मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष उठाया था। समाजसेवी कुलवंत सिंह जग्गा और राजबीर सिंह भारतीय ने भी अमर उजाला के माध्यम से स्ट्रीट लाइटों के बंद होने का मुद्दा उठाकर नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचाया। यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा ने बताया कि समाधि गेट से लेकर गुरुद्वारा माता राज वाली सड़क और आसपास की गलियों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें