हरियाणा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के गठन के विरोध में वकीलों ने 15वें दिन भी काम ठप रखा। शुक्रवार को बार ऐसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग में ट्रिब्यूनल वापिस लेने तक वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि तत्काल व जरूरी मामलों में लोगो को लोगों को कोर्ट रूम में जाने दिया जाएगा।
दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट बार के पदाधिकारियों से मिलने के लिए उन्हें दिल्ली के हरियाणा भवन में बुलाया है। सीएम की ओर से न्योता मिलते ही पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम हरियाणा व बार के पदाधिकारियों के बीच ट्रिब्यूनल को लेकर बातचीत हो।
जनरल हाउस की बैठक में बार एसोसिएशन के प्रधान दयाल प्रताप रंधावा ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट की पावर को कम करना चाहती है। इसलिए ट्रिब्यूनल और कमीशन बना देती है। रंधावा ने बताया कि एडवोकेट जनरल हरियाणा से मिलकर हल निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।