चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिटी के खिलाड़ियों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। तलवारबाजी के आखिरी दिन चंडीगढ़ की लड़कियाें की टीम ओवरआल प्रथम रही। लड़के और लड़कियाें की टीमें ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही। वहीं फॉयल इवेंट के फाइनल में चंडीगढ़ टीम को स्वर्ण पदक मिला। तैराकी में पंजाब यूनिवर्सिटी के तैराकी टीम ने चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल बैक स्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता। इस टीम में अनुराग, हरनिमरत, दीपांशु और सिद्धांत शामिल रहे। 200 मीटर बैक स्ट्रोक में अनुराग डागर में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले रविवार को सिद्धांत ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक इवेंट में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत पदक जीता था।