फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. गुरप्रीत कौर ने कैंसर की रोकथाम के लिए बनाया ऐसा फॉर्मूला, महिला दिवस पर तोहफे में दिया

Sun, 08 Mar 2020 04:09 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रोफेसर गुरप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व महिला दिवस पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। अपने रिसर्च के जरिये उन्होंने ऐसा फॉर्मूला तैयार किया है जो रोगाणुरोधी व कीटाणुनाशक है। इस फॉर्मूले को भारत सरकार ने मान्यता देते हुए पेटेंट करार दे दिया।
विज्ञापन


इस पर वीसी प्रो. राजकुमार ने उन्हें बधाई दी है। इस पेटेंट का नाम ए मेटालोसाम असेंबली और ए प्रोसेस फॉर प्रिपरेशन देअरऑफ है। प्रो. गुरप्रीत कौर ने पेटेंट से पहले कई वर्ष तक रिसर्च किया। धीरे धीरे परिणाम रिसर्च के अच्छे आने लगे तो उनकी सफलता करीब आने लगी और भारत सरकार ने उनके फॉर्मूले को पेटेंट बनाया।

पेटेंट उसी का होता है जो दुनिया में अकेला फॉर्मूला या उत्पाद होता है। प्रो. गुरप्रीत कौर ने बताया कि जब दुनियाभर में मानव जाति को दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है तो विकास अधिक महत्व रखता है, एक है कैंसर का इलाज और दूसरा एंटीबायोटिक दवाओं के खिलाफ बैक्टीरिया का प्रतिरोध बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इन मुद्दों से लड़ने के लिए या तो नई दवाओं की आवश्यकता होती है, जिसमें बहुत अधिक लागत और समय शामिल होता है या वैकल्पिक रूप से हमारे पास मौजूदा दवाओं के लिए नए फॉर्मूलेशन हो सकते हैं। इसलिए दुनियाभर के शोधकर्ता ऐसी सामग्रियों को बनाने का सपना देखते हैं जो कुशल, प्रभावी, तैयार करने में आसान हैं और एक ही समय में पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें