फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने दिखाया दम, जीते मेडल

विज्ञापन
रेसलिंग चैंपियनशिप में भिड़तीं महिला पहलवान। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग में मुकाबले खेले गए। विभिन्न भार वर्ग में 60 महिला पहलवानों ने शिरकत की। दिन में खेले गए कड़े मुकाबलों के बाद महिला पहलवानों ने जीत दर्ज की। रेसलिंग चैंपियनशिप के मुकाबले 5 जनवरी तक मनीमाजरा स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए मुकाबलों में 50 किलो भार वर्ग में कुसुम ने गोल्ड और गुंजन ने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद 53 किलो भार वर्ग में हिमांशी विजेता और मनीषा उपविजेता रही। 55 किलो भार वर्ग में मीनाक्षी पहले और प्रीतम दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद 57 किलो भार वर्ग में नीतू विजेता और श्रुति उपविजेता बनी। 59 किलो भार वर्ग मे अंजू पहले और प्रियंका दूसरे नंबर पर रही। 62 किलो भार वर्ग में सलोनी विजेता और कविता उपविजेता रही। 68 किलो भार वर्ग में मनदीप कौर ने पहला और मनदीप ने दूसरा स्थान पाया। 72 किलो भार वर्ग में हरमीत पहले और पूनम दूसरे स्थान पर रही। आखिरी मुकाबले में 76 किलो भार वर्ग मे ज्योति विजेता और नेहा उपविजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें