फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-कड़ाके की ठंड में किसान और पुलिस आमने-सामने डटे, रेवाड़ी से दिल्ली कूच पर अड़े

Mon, 04 Jan 2021 11:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
रेवाड़ी में टेंट के नीचे खड़े किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मसानी बैराज के पास तनाव के माहौल में अर्ध सैनिक बल और किसान आमने-सामने हैं। किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं लेकिन प्रशासन की ओर से किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान जहां हाईवे पर हैं, वहीं पुलिस बल फ्लाईओवर पर आंसू गैस के गोले लेकर तैनात है।

विज्ञापन


पुलिस ने हाईवे को कंटेनर व ट्रक लगाकर बंद किया है। मसानी बैराज के पास करीब दो हजार किसान जमा हैं। अब हरियाणा-राजस्थान सीमा के खेड़ा बॉर्डर से लेकर मसानी बैराज तक 35 किमी की दूरी में हाईवे पूरी तरह से बंद है। किसानों का पड़ाव खेड़ा बॉर्डर, बनीपुर चौक, संगवाड़ी व मसानी बैराज पर है। वहीं खेड़ा बॉर्डर से सोमवार को करीब 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए।

प्रशासन किसानों तक दवाई तक नहीं पहुंचने दे रहा
मसानी बैराज पर किसानों का नेतृत्व कर रहे रणजीत उर्फ राजू ने कहा कि ठंड के बीच में किसान सड़कों पर हैं, प्रशासन मदद करने के बजाय उन तक दवाई तक नहीं पहुंचने दे रहा है। किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सोमवार को 30 से अधिक आंसू गैस के गोले फेंकना हरियाणा सरकार की नीयत बताने के लिए काफी है। रणजीत ने कहा कि किसी भी कीमत पर दिल्ली के लिए कूच करेंगे लेकिन ठंड व बारिश के चलते बच्चे व बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बैराज के पास फहराया तिरंगा
पुलिस द्वारा किसानों पर अंधाधुंध आंसू गैस के गोले छोड़ने से किसान संगठनों में भारी नाराजगी है। बारिश के बीच सड़कों पर डटे किसानों का कहना है कि रेवाड़ी प्रशासन ने पाकिस्तान के बॉर्डर जैसे हालात बनाए हैं। पहले किसानों का कंटेनर लगाकर रोका गया, अब जैसे ही आगे बढ़ते हैं आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसान हरविंदर गिल ने बताया कि प्रशासन कितने भी प्रयास करे किसान दिल्ली जाकर रहेंगे। प्रशासन को जवाब देने के लिए ही हाईवे के बीच में तिरंगा फहराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें