प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में द रन क्लब ने रविवार सुबह द रेड साड़ी रन का आयोजन करवाया। यह दौड़ प्रतियोगिता पांच किमी की थी, जो द कैपिटल काम्प्लेक्स से शुरू होकर सुखना लेक पर संपन्न हुई। द रन क्लब की संस्थापक पविला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) से एक दिन पहले आयोजित इस दौड़ का मकसद महिलाओं को घर से बाहर निकालकर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है।
सुबह साढ़े छह बजे दौड़ प्रतियोगिता को शुरू करने से पहले महिलाओं को वार्म अप और डांस गतिविधियां करवाई गईं। इसमें लगभग 300 के करीब महिलाओं ने हिस्सा लिया। तीन श्रेणियों के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पहली श्रेणी में 35 से 45 वर्ष में मुकेश कुमारी, दूसरी श्रेणी 45 से 60 वर्ष में नीलम आर्यन और तीसरी श्रेणी में 60 से ऊपर उम्र वर्ग की महिलाओं में राज रानी विजेता रहीं। इसमें तीसरी श्रेणी की महिलाओं के लिए तीन किमी की वॉक का आयोजन किया गया। पविला ने बताया यह रेड साड़ी रन का चौथा वर्ष है। हम इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए फीस रखते हैं। इस फीस से जरूरतमंद खिलाड़ियों की मदद की जाती है।