स्कूल में पढ़ने वाले सारे मेरे बच्चे हैं। उनके साथ गलत हरकत करना तो सोचना भी पाप है। मिड डे मील बनाने वाले बच्चों को खिलाने की बजाय अपने घर ले जा रहे थे। मैंने कई बार उन्हें टोका था और चेतावनी दी थी। इस पर उन्होंने कहा था कि जो चल रहा है चलने दो, ज्यादा रोका टोकी की तो फंसा देंगे। मुझे फंसाने के लिए यह सब किया गया है। मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। (जैसा की शिक्षक ने मीडिया को बताया)
अभिभावकों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्चियों की काउंसिलिंग कर उनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।
- मुकेश, एसएचओ, छछरौली थाना
मामले में बीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - मदन चोपड़ा, डीईईओ, यमुनानगर