फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सरकारी स्कूलों में बढ़ रही क्वारंटीन लोगों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमित केसों के बढ़ने के साथ क्वारंटीन लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रशासन ने लोगों को क्वारंटीन करने के लिए शहर के सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग को अपने अधीन ले रखा है। शहर के तीन सरकारी स्कूलों में 400 लोग क्वारंटीन हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि बोर्ड परीक्षा पर सीबीएसई के फैसले के बाद ही क्वारंटीन सेंटर बने स्कूलों पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में रूबिन्दर जीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक ने कहा कि अभी हम सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं पर फाइनल फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उस फैसले के अनुसार ही भविष्य में हम स्कूलों को वापस लेने पर कोई फैसला करेंगे, तब तक स्कूल क्वारंटीन सेंटर बने हैं।
नई बिल्डिंग बनी क्वारंटीन सेंटर
सेशन 2020-21 में शिक्षा विभाग की ओर से चार नए सरकारी स्कूल खोले जाने थे। इन चारों स्कूलों की बिल्डिंग भी बनकर तैयार थी, जिन्हें इंजीनियरिंग विभाग की ओर से अप्रैल माह में शिक्षा विभाग को नए सेशन की शुरुआत के लिए सौंपा जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से इनमें से दो स्कूलों में क्वारंटीन लोगों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन

तीन स्कूलों में 250 लोग क्वारंटीन
पीजीआई-12 में नए बने स्कूल में इस समय 120 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें 50 के करीब छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा रायपुरकलां में बने नए स्कूल में भी करीब 130 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें 25 से 30 बच्चे शामिल हैं। वहीं, सेक्टर- 26 सब्जी मंडी के पास बने गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल में भी 50 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
बापूधाम के अलावा दूसरे इलाकों के लोग शामिल
क्वारंटीन लोगों में बापूधाम कॉलोनी के अलावा चंडीगढ़ के दूसरे एरिया के लोग भी शामिल हैं। पीजीआई के स्कूल में खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर और धनास की चमन कॉलोनी से लोगों को लाकर यहां रखा गया है। वहीं, सेक्टर-26 के स्कूल में बापूधाम के लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें