फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चोरी: हाथ में चूड़ा, दो युवतियों के साथ आई महिला ने दुकान से चुराया सामान, तीनों फुर्र, Video

Sun, 05 Jan 2025 02:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गई। शातिर महिला दो युवतियों के साथ दुकान पर खरीदारी करने आई थी। इस दौरान महिला ने दुकान से सामान चोरी किया और युवतियों के साथ फरार हो गई। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई महिला और युवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-19 की मार्केट में चोरी हुई है। मार्केट की दुकान में एक महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और फुर्र हो गई। महिला के साथ दो युवतियां भी शामिल थीं। युवतियों ने दुकादार को अपनी बातों में उलझाया और सामान देखने लगी। तभी महिला ने दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


सेक्टर-19 की मार्केट स्थित अरोड़ा क्रिएशन दुकान से एक महिला और दो युवतियों ने मिलकर कीमती  समान चोरी कर किया है। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें आरोपी रजाई चोरी करती दिख रही हैं। 

विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि सामान दुकान के बाहर रखा हुआ था, जिसे बड़ी चालाकी से एक महिला और दो लड़कियों ने चोरी कर लिया गया। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है।

दुकानदार ने बताया कि खरीदारी के बहाने दुकान पर एक महिला और उसके साथ दो युवतियां भी आई थी। युवतियां सामान देख रही थी और तभी महिला ने दुकान के बाहर लगाए गए सामान से एक रजाई उठा ली। यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


दुकादार ने बताया कि चोरी करने आई महिला और दो युवतियों में से एक युवती ने हाथ में चूड़ा पहन रखा था। महिला ने शॉल ओढ़ रखी थी, जैसे ही महिला ने रजाई को उठाया और शॉल के नीचे छुपाकर वह वहां से चली गई। दुकानदार का कहना है कि महिला ने जो रजाई चोरी की है उसकी कीमत 2500 रुपये हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें