फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चौक पर कार सवार महिला को ट्रैफिक पुलिस ने रोका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई चौक के पास उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब एक महिला चालक कार ड्राइव के दौरान मोबाइल पर बात कर रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने यह देखकर उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद महिला को यह बात नागवार गुजरी और खुद को पंजाब सीएम के ओएसडी की करीबी बताकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ने लगी। मामला इस कदर बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार दोपहर करीब 1.15 बजे की है। पीजीआई चौके के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नाका लगा रखा था। इस दौरान वहां से एक कार गुजर रही थी। महिला चालक कार को ड्राइव करते समय मोबाइल बात कर रही थी। ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल ने यातायात नियमों की उल्लंघना करते देख कार को रुकवा लिया। पुलिसकर्मी ने जब चालान काटने को लेकर कार के कागजात मांगे तो महिला भड़क पड़ी। उसने खुद को पंजाब सीएम के ओएसडी की करीबी बताकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने पुलिस को सस्पेंड कराने की धमकी देकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले का तूल पकड़ते देख ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार, पीजीआई चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उनके बयान दर्ज किए। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बुलाकर महिला की कार चालान काट दिया गया, लेकिन हद तो तब हो गई जब महिला ने कार के कागजात नहीं दिखा सकी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार को इंपाउंड कर दिया।
महिला को जाना था पीजीआई
हंगामा बढ़ने पर लोगों को जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते ही गाड़ियों की कतार लग गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला किसी तरह शांत करवाया। इस दौरान महिला का कहना था कि उसे पीजीआई जाना है, उसके जानकार अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक न सुनी और उसकी कार का चालान कर इंपाउंड कर दिया।
विज्ञापन

नहीं हुई कार्रवाई
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला पंजाब के बरनाला निवासी है। वह पीजीआई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई की जाती। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें