फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदातः औलाद न होने से खफा था पति, कुल्हाड़ी से किया पत्नी का कत्ल

Mon, 21 Oct 2019 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तरनतारन के कस्बा पट्टी में एक युवक ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी का कत्ल कर दिया। आरोपी शादी के 8 वर्ष बाद भी औलाद न होने से खफा था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि पट्टी के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले अमरजीत सिंह उर्फ सोनू की शादी वर्ष 2011 में किरणदीप कौर निवासी नवा किला फिरोजपुर के साथ हुई थी। 

शादी के 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी औलाद न होने के कारण अमरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोपी को अपनी पत्नी किरणदीप कौर पर शक था कि उसके अन्य लोगों के साथ संबंध हैं। इसी रंजिश में आरोपी अमरजीत सिंह ने गत रात किरणदीप कौर के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी उसके शव को रेलवे लाइन के समीप दीवार के पास फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कत्ल में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें