फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन की बीमारी के कारण महिला होमगार्ड ने नहीं लगवाया कोरोना टीका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी पुलिस में तैनात महिला होमगार्ड बलविंदर कौर की कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उनका जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार स्किन की बीमारी के चलते उन्होंने कोरोना की दोनों डोज नहीं लगवाई थीं। बीते पंद्रह दिन में किसी मुलाजिम की यह दूसरी मौत है। कोरोना से बलविंदर के मौत के बाद से पुलिस महकमे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वह लगातार अपने मुलाजिमों को टीका लगवाने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बलविंदर कौर (43) खरड़ में बेटा-बेटी के साथ रहती थीं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी सेक्टर-43 बस अड्डा पुलिस चौकी में लगी हुई थी। करीब 10 दिन पहले उन्हें तेज बुखार होने के बाद खरड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उनकी दोबारा हालत बिगड़ने पर उन्हें जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार सुबह बलविंदर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इससे पहले अप्रैल में बापूधाम चौकी में तैनात होमगार्ड बलविंदर सिंह की कोरोना से पीजीआई में मौत हो गई थी। वह वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। पुलिस विभाग में कोरोना से यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक चंडीगढ़ पुलिस विभाग में डीजीपी से लेकर होमगार्ड तक करीब पौने तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें