फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की तार चोरी करने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 फुट तार और चाकू बरामद किया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस में ग्रेन मार्केट के रहने वाले दिनेश (55) के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-20 के रहने वाले जेई बलिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रैफिक पुलिस से फोन आया कि सेक्टर-26 चौक का सीसीटीवी कैमरा नहीं चल रहा है। जब कैमरे को ठीक करने पहुंचा तो उन्होंने पाया कि सीसीटीवी कैमरे की तार कटी हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति अपने हाथ में कैमरे की तार लेकर जा रहा था। इसके बाद उसे तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी दिनेश के बयान पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें