फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर जान दी, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-50 स्थित एक मकान में फंदा लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज और छोटी-छोटी बातों को लेकर बेटी को प्रताड़ित करता रहता था। इससे परेशान होकर ही उनकी बेटी ने खुदकुशी की है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी शेफाली गोयल (31) के रूप में हुई है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार रात करीब आठ बजे की है। शेफाली के पिता प्रेमनाथ ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनकी बेटी की शादी साल 2017 में जीरकपुर निवासी सचिन नामक युवक से हुई थी। उनका तीन साल का एक बेटा है। प्रेमनाथ का आरोप है कि शादी के छह महीने बाद से बेटी को दहेज के लिए ससुराल पक्ष वालों ने तंग करना शुरू कर दिया। फार्च्यूनर गाड़ी की मांग की जा रही थी। छोटी-छोटी बातों पर परेशान किया जा रहा था। बेटी ने जानकारी दी तो उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश भी की।
बीते 21 मार्च को शेफाली अपने बेटे के साथ सेक्टर-50 स्थित अपने मायके आ गई। वीरवार शाम को वह नाती को लेकर मार्केट गए और फिर वहां से मनसा देवी माथा टेकने चले गए। इस दौरान शेफाली घर पर अकेली थी। शाम करीब 7 बजे बेटी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने उठाया नहीं। पड़ोसी को बताने पर उन्होंने कहा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है, घंटी बजाने के बावजूद कोई खोल नहीं रहा है। इससे वह घबराकर फौरन घर पहुंचे और उन्होंने देखा कि शेफाली अपने कमरे में पंखे पर फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे फंदे से उतार जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें