फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, पीजीआई के तीन डॅाक्टर भी चपेट में

Wed, 26 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Swine Flu - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू से मलोया की रहने वाली 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि पीजीआई के तीन डॉक्टर इसकी चपेट में आ गए हैं। ये डाक्टर नेफरोलाजी, पीडियाट्रिक और साइकेट्री डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। चंडीगढ़ में अब तक कुल 11 केस दर्ज किए जा चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चंडीगढ़ में बीमारी का प्रसार शुरू हो चुका है। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड सर्वे भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 60 वर्षीय महिला मलोया की रहने वाली है। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर उसे जीएमएसएच 16 में लाया गया। हालत खराब होने पर उसे जीएमसीएच 32 भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से होने वाली यह दूसरी मौत है। इससे पहले सेक्टर 37 में एक महिला की मौत हो गई थी। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया था। वेंटीलेटर पर होने केबाद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बचाव के लिए लगवाएं टीका
शहर में अब तक स्वाइन फ्लू के छह मरीज आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। स्वाइन फ्लू का सबसे खतरा उन लोगों में सबसे ज्यादा है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है। इनमें मुख्य रूप से डायबिटीज, कैंसर और हार्ट के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को भी स्वाइन फ्लू का खतरा है। पीजीआई के मेडिसिन डिपार्टमेंट के डाक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीजों को स्वाइन फ्लू से बचाव का टीका लगवा लेना चाहिए। इससे काफी हद तक बचाव होता है। मार्केट में स्वाइन फ्लू के टीके उपलब्ध हैं। डाक्टर के परामर्श के बाद टीके लगवा सकते हैं। स्वाइन फ्लू के मरीज का इलाज करने वाले डाक्टर व नर्स को टीके लगाने की हिदायत दी जाती है। डाक्टरों का कहना है कि टीके के लिए यही वक्त सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें