फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपेट शो में लाइट और एनिमेशन ने किया लोगों को अचंभित

विज्ञापन
टैगोर थियेटर में आयोजित पेपेट शो। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार शाम को पपेट फेस्टिवल के अंतिम दिन दर्शकों की आंखें मंच पर ही गढ़ी हुई थी। कलाकारों ने लाइट, वेशभूषा और मंच सज्जा के जरिए एनिमेशन फिल्म जैसे दृश्य बनाए हुए थे। पूरे शो में एक लड़की ने दृश्य से पहले कहानी के संदेश बोलकर सुनाए। पूरा नाटक कलाकारों ने सिर्फ अभिनय, लाइट, पपेट और वेशभूषा से तैयार किए एनिमेशन के जरिए ही किया। मंच पर इतने रंगीन दृश्य देखकर दर्शक रोमांच से भर उठे।
विज्ञापन

इशारा पपेट थिएटर की ओर से टैगोर थिएटर में शो ‘व्हेन द लैंड बिकम्स रिवर’ का मंचन किया गया। नाटकीय अभिनय के जरिए भारत और मैसोपोटामिया की पौराणिक कथाओं पर आधारित बाढ़ और उसके बाद के दृश्यों को दिखाया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि कहानियों से हमें सीखने को मिलता है कि हम सांस्कृतिक रूप से भिन्न है, लेकिन जीवन के अंत में हम सब एक ही हैं। इंसान को विविधता का जश्न मनाना चाहिए। अपने आसपास की प्रकृति का सम्मान कर उसके साथ प्यार से रहना चाहिए। कब जीवन खत्म हो जाए, प्रकृति का कोई भरोसा नहीं है। इंसान प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलेगा, तभी वह खुश रह सकता है। नाटक का निर्देशन दादी डी पुदुमजी की ओर से किया गया। 50 मिनट के शो में पपेट -अभिनेता में उमंग गुप्ता, विवेक कुमार, मोहम्मद शमीम, अविनाश कुमार, कुमारी यादव, गणेश कुमार ने भूमिका निभाई। एनिमेशन शाज अहमद, वेशभूषा गुंजन अरोड़ा, लाइट पवन वाघमारे और पपेट इशारा पपेट थिएटर और मिनिएचर पपेट चमनलाल की ओर से तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें