मनीमाजरा। दर्शनी बाग के मकान नंबर 179 में रहने वाली 23 वर्षीय महिला सुधा यादव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति भूपेंद्र यादव कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में नौकरी करता है। उसका एक दो साल का बेटा था और वह अब 6 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने जांच करने के बाद सबको चंडी मंदिर कमांड अस्पताल के शव गृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुधा यादव कीर्तिपुर जिला बलिया यूपी की रहने वाली है जो काफी समय से अपने पति के साथ इस मकान की तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रहती थी। पुलिस को अभी आत्महत्या करने का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।