बावल के मोहल्ला प्रतापत निवासी सुनीता (50) के पति नरेश प्रजापत की 5 साल पहले मौत हो गई थी। दो साल पहले शादीशुदा बड़े बेटे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बहू बच्चों सहित ससुराल छोड़कर मायके चली गई।
बावल में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। मामले की जानकारी जैसे ही बावल थाना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बावल के मोहल्ला प्रतापत निवासी सुनीता (50) के पति नरेश प्रजापत की 5 साल पहले मौत हो गई थी। दो साल पहले शादीशुदा बड़े बेटे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बहू बच्चों सहित ससुराल छोड़कर मायके चली गई। महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी। पति और बेटे की मौत की वजह से वह काफी समय से दुखी थी।