चंडीगढ़। मलोया थाने के अंतर्गत एक युवती का पीछा कर उससे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सूचना पर मलोया थाना पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ आईपीसी 354 डी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी राजकुमार के खिलाफ युवती ने पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मलोया थाना क्षेत्र में रहती है। पिछले काफी समय से आरोपी उसका लगातार पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा है। आरोप है कि बीते शनिवार को जब वह अपने दफ्तर जा रही थी, आरोपी फिर से उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।