फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते महिला पर हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 कॉलोनी में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब दो महिलाएं आपस में रंजिशन भिड़ गईं। मामला इस कदर बिगड़ा कि एक गुट के दो युवक महिला पर हमला कर फरार हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल महिला को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी अमित फरार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय पीड़िता ऊषा ने बताया कि वह सेक्टर 25 कॉलोनी में परिवार समेत रहती है। बीते 25 मई को वह किसी काम से जा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया कि इस दौरान महिला के परिजन रवि और अमित ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अब आईपीसी 341 324 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार हुए आरोपी अमित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें