आम आदमी पार्टी (आप) के लुधियाना से विधायक मनविंदर ग्यासपुरिया से जान का खतरा बताते हुए महिला ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। पंजाब सरकार ने इस मामले में महिला पर दर्ज एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के लिए मोहलत मांगी है। याचिका दाखिल करते हुए महिला ने बताया कि वह दोराहा में आईलेट्स सेंटर चलाती है।
उसने आरोप लगाया कि विधायक ने उससे हर महीने एक लाख रुपये देने की मांग की थी। जब याची ने मना किया तो विधायक के उसे अपने ऑफिस बुलाकर धमकाया था। इस पर भी याची नहीं मानी तो उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया।
याची ने वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि विधायक के लोग याची के ऑफिस में आए। याचिका पर पंजाब सरकार ने कहा कि उसे इस एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट के लिए समय दिया जाए। पंजाब सरकार के अनुरोध पर हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी।