चंडीगढ़। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में सेक्टर-52 की निशु (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पीछे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला से 13.42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। महिला के खिलाफ पहले भी 2019 में मलोया थाने में एक केस दर्ज है।