सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम रोहतक रवाना हुई तो दूसरी टीम महिला का शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। व्यक्ति की भी पीजीआई पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसने रात को दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
व्यक्ति चार बच्चों का पिता तो महिला दो बच्चे की मां थी
व्यक्ति खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। महिला के भी दो बच्चे हैं, एक लड़का और दूसरी लड़की है। दोनों गांव में आसपास के ही रहने वाले थे। गांव में एक साथ हुई दो मौतों के कारण मातम छा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के शव का जींद के नागरिक अस्पताल और पुरुष के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों के परिजनों ने बताया कि दोनों ने धोखे से जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।