फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना ने ली दो की और जान, 93 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 246 की मौत

Sat, 14 Nov 2020 02:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना से जहां दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 93 नए संक्रमित मिले। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 50 और महिलाओं की संख्या 46 रही। वहीं, जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-21 निवासी 66 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही हाइपरटेंशन और डायबिटीज के मरीज थे।

विज्ञापन


वहीं, डडूमाजरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की भी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही अस्थमा और डायबिटीज से पीड़ित थे। उधर, स्वस्थ होने पर 86 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। 93 नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के पॉजिटिव केसों की संख्या 15636 हो गई है, वहीं अब तक 246 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें