फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम केस के अहम गवाह पर पानीपत में हमला, उत्पीड़न का आरोप

Mon, 18 Nov 2019 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोहिंदर चावला का कहना है कि उस पर पूर्व सरपंच ने हमला किया है  - फोटो : ANI
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम बापू के केस के एक अहम गवाह ने उस पर हमले का दावा किया है। मोहिंदर चावला का कहना है कि उस पर पूर्व सरपंच ने हमला किया। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चावला का कहना है कि सुरिंदर उसे कई सालों से परेशान कर रहा है और आज उसने मुझ पर हमला भी किया। उसने पानीपत में मेरे खिलाफ कई फर्जी मामले भी दर्ज कराए हुए हैं। उसका कहना है कि मैं बापू के साथ समझौता कर लूं। 
विज्ञापन


चावला ने यह भी कहा कि उसकी जमीन हथिया ली गई है। इस बीच पुलिस ने कहा है कि चिकित्सा परीक्षा के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 

इस बारे में एसपी सुमित कुमार का कहना है कि चावला को पुलिस की ओर से दो सुरक्षाकर्मी दिये गए हैं। घटना के वक्त वे दोनों भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें