भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता सेक्टर-40 के जीएमएसएस स्कूल ने जीत ली है, जबकि जूनियर कैटेगरी का खिताब जीएमएसएस स्कूल सेक्टर-42 के नाम रहा।
रविवार को सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर कैटेगरी में 15-15 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जूनियर कैटेगरी में शारदा सर्वहितकारी स्कूल सेक्टर-40 डी को दूसरा, जबकि बुड़ैल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल को तीसरा स्थान मिला।
सीनियर कैटेगरी में जीएमएसएस स्कूल सेक्टर-47डी को दूसरा स्थान मिला, जबकि सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 44डी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कार्यक्रम के अंत में रिटायर्ड अधिकारी आरसी धवन, संदीप वाट्स, परिषद के वरिष्ठ सदस्य राकेश सहगल, तिलक राज वधवा, आरसी लूथरा, गीता टंडन, वीके गर्ग, पुष्पेंद्र कुमार, वीपी कालरा, एसी गिल्होत्रा, एचआर नारंग, अशोक गोयल, आरके मौदगिल, राकेश दत्ता सहित अन्य की मौजूदगी में पुरस्कार वितरित किया गया। विजेता टीमें आठ दिसंबर को जम्मू में आयोजित की जाने वाली क्षेत्रीय स्तरीय की प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।