फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी आफिस में डटे डेढ़ सौ व्यापारी, शाम को माने

Fri, 25 Apr 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नोटिफिकेशन के बिल्डिंग सीज करने पर गुस्साये व्यापारी वीरवार को डीसी ऑफिस में डट गए। करीब डेढ़ सौ व्यापारी डीसी से मिलना चाहते थे और दस घंटे तक ऑफिस में डटे रहे।
विज्ञापन


इसके बाद शाम छह बजे दो एससीओ की बिल्डिंग खोलने के मौखिक आदेश दे दिए गए। व्यापारियों ने कहा कि एस्टेट कार्यालय ने बिना किसी नोटिफिकेशन के बिल्डिंग सीज कर दीं।

वीरवार सुबह ही चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह, सीबीएम की टास्क फोर्स के चेयरमैन सुभाष नारंग, जगदीश कपूर, राजन महाजन, प्रदीप मल्होत्रा, संजीव चड्ढा, सेक्टर-17 के ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और राधेलाल व्यापारियों के साथ डीसी कार्यालय पहुंच गए थे।।
विज्ञापन

 
एडीसी बोले, आ रहे हैं
चंडीगढ़ के डीसी कार्यालय में खड़े व्यापारियों को बार-बार डीसी कार्यालय में आश्वासन मिलता रहा कि साहब आ रहे हैं। व्यापारियों से अंडरटेकिंग लेने की प्रक्रिया सुबह ही हो गई थी लेकिन ट्रेर्ड्स के सीज किए गए एससीओ शाम तक नहीं खुले।

अब तक ढाई हजार नोटिस
चंडीगढ़ में बिल्डिंग बायलाज को लेकर अब तक करीब ढाई हजार से ज्यादा बिल्डिंगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इन व्यापारियों पर बिल्डिंग बायलाज का उल्लंघन करने पर पांच सौ रुपये पेनल्टी का प्रावधान है।

व्यापारियों का कहना है कि पांच सौ रुपये की पेनल्टी ज्यादा है। इसके लिए पहले ही कोर्ट ने आदेश कर दिए हैं इसको चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें