फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट रहें लड़कियां, अब ड्राइविंग करते हुए हेलमेट नहीं पहना तो कटेगा चालान, इस तारीख से

Thu, 30 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हेलमेट के साथ ड्राइविंग
विज्ञापन
चंडीगढ़वासी लड़कियों के लिए खबर, अब सभी को अलर्ट रहना होगा। क्योंकि अगर अब ड्राइविंग करते हुए हेलमेट नहीं पहना तो ट्रैफिक पुलिस चालान काटेगी। ऐसे में अब दोपहिया वाहन चलाते समय महिलाओं को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में महिलाएं अब भी हेलमेट नहीं पहन रहीं जबकि ट्रैफिक पुलिस और सामाजिक संस्थाएं इस संबंध में महिलाओं को लगातार जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


ध्यान देने वाली बता यह है कि हेलमेट नहीं पहनने पर अब 5 सितंबर से महिलाओं का भी चालान किया जाएगा। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने यह फैसला ले लिया। ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि हेलमेट पहनने से केवल उन सिख महिलाओं को ही छूट है जो सिर पर पगड़ी या दस्तार बांधती हैं। बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस करीब दो महीने से महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रही है।

आए दिन पुलिस शहर के अलग-अलग स्कूलों, कालेजों और अन्य जगह लोगों को जागरूक करती नजर आती है।  ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दिनों लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाओं को छाता, हेलमेट और अन्य सामान बांटे थे ताकि महिलाएं ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों और सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने शहर की सड़कों पर यमराज के वेश में एक व्यक्ति को भी खड़ा कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की ताकि महिलाएं भी हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें