फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश के साथ ही डेंगू की हरियाणा में तेजी से दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही दिन में प्रदेश में 10 नए केस मिले, कुल केस पहुंचे 172
विज्ञापन

चंडीगढ़। बारिश की सीजन के साथ ही प्रदेश में डेंगू के केसों में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। एक ही दिन में डेंगू के कई नए केस मिले हैं। इनमें पंचकूला में आठ और हिसार में दो नए केस मिले हैं। इनमें से पांच मरीजों को अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में डेंगू के कुल केसों की संख्या 172 पहुंच चुकी है। सबसे अधिक केस पंचकूला में 50 मिल चुके हैं। उधर, बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर जाकर लारवा चेक करने का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रदेशभर से 576 लोगों के सैंपल लिए गए। सरकारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, अब तक प्रदेश में मलेरिया के 77 और चिकनगुनिया के पांच केस मिल चुके हैं। अब तक प्रदेश के 19 जिलों में डेंगू के केस मिल चुके हैं, जबकि महेंद्रगढ़, भिवानी, नूंह में कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डाॅ. जेएस पूनिया का कहना है कि सभी सीएमओ को डेंगू को लेकर निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है।

कहां, कितने केस मिले
पंचकूला 50
सोनीपत 15
गुरुग्राम 23

करनाल 14

हिसार 13
रेवाड़ी 8
सिरसा 4
पानीपत 3
यमुनानगर 3
चरखीदादरी 3
अंबाला 2
रोहतक 1
फरीदाबाद 8
फतेहाबाद 6
झज्जर 2
जींद 2
कैथल 1
कुरुक्षेत्र 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें