फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फेज-1 की गलियों में तारों का जाल<bha>;</bha> पार्कों में टूटे झूले, पौधे का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी के फेज-1 में हालात यह हैं कि जिधर देखो उधर ही गलियों में तारों का जंजाल है, पार्कों में झूले टूटे पड़े हैं और साथ ही पौधों का भी हाल बेहाल है, इसके साथ ही जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। जबकि फेज-1 मोहाली का सबसे प्राइम समझा जाने वाला इलाका है और इसमें सुविधाओं के अभाव में जिंदगी बसर करने वालों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, लेकिन यहां के हालात नहीं सुधरे। बता दें कि फेज-1 में लगे कूड़े के ढेर के अलावा यहां की गलियों में घरों के आगे बिजली के तार के खतरनाक जाल नीचे तक लटके हुए हैं और इनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही इस फेज में पार्कों की हालत एकदम खराब हो चुकी है। कई पार्कों में सफाई कई महीनों तक नहीं होती और इसी कारण यहां सूखे पत्तों के ढेर लगे हैं। इस फेज में अंदरूनी सड़कों का हाल भी खराब ही है।
विज्ञापन

वहीं, बाजार के शोरूम के पीछे लोगों के घरों के सामने अवैैध तौर पर लगे इंटरनेट कंपनियों के खंभों पर तार के जाल से लोग परेशान हैं। ज्यादातर तार शोरूमों में लगी हैं और इसके अलावा रिहायशी क्षेत्र में भी बने तार के जाल पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम पूरी तरह से फेल साबित है। फेज 1 में कनाल हाउस के सामने बड़े पार्क में रेलिंग टूटी पड़ी है और एंट्री पॉइंट की हालत खस्ता है। एचई मकानों और कनाल हाउस के सामने पार्क में झूले टूटे हुए हैं।

निगम रखरखाव पर ध्यान दे
नगर निगम हमारे फेज के इलाके की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यहां के पार्कों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। नगर निगम की ओर से पार्कों की सफाई और रखरखाव की ओर ध्यान देने की जरूरत है। -पीएस विरदी, फेज 1 निवासी
विज्ञापन

पत्ते घरों में आ रहे
हमारे फेज में बने एचई मकानों के सामने पार्क में कई दिनों से सफाई न होने के कारण परेशानी आ रही है। सूखे पत्ते बाहर सड़क पर घरों के सामने जमा हो जाते हैं। इसके बाद हवा से घरों में आ रहे हैं। सफाई होनी चाहिए। -गगन शर्मा, फेज 1 निवासी

बने हैं तार के जाल
यहां की गलियों में और शोरूमों के पीछे हर तरफ जहां भी नजर घुमाओ वहां पर तार का जाल दिखता है। कई बार तर टूटकर सड़क के बीच लटकी रहती है और हादसों को न्योता देती है। विभाग को इन्हें ठीक करना चाहिए। -पंकज कुमार, फेज 1 निवासी
प्रशासन को ध्यान देना चाहिए

शहर का फेज-1 सबसे पुराना है। यहां की हालत बेहद खराब है। सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। रोड गलियां भी सूखे पत्तों से ढकी हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे फेज-1 को बेहतर बनाया जा सके। -बोबी सिंह, फेज 1 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें