फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खड़े ट्रक से टकराई कार<bha>;</bha> एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव भांखरपुर में शुक्रवार को देर रात एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए हैं। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस को मृतक युवक के परिजनों में नरेंद्र पाल ने बताया कि दीपक कुमार और उसके तीन दोस्त कमल, हर्ष और कमल किसी काम से कैथल से चंडीगढ़ जा रहे थे। शुक्रवार को देर रात जब वे अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव भांखरपुर के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कार चालक 22 साल के दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से हर्ष का इलाज फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में चल रहा है। जबकि कमल नाम के दोनों युवकों का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें