ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में मिली लंबी तार
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के हिसार जिले के सुलखनी गांव की महिला का ऑपरेशन कर पेट से इतनी लंबी तार निकली, डाक्टर भी हैरान रह गए। तार करीब 12 सेंटीमीटर लंबी बताई जा रही है। पिछले साल पथरी के ऑपरेशन के दौरान ये तार डाक्टरों की लापरवाही के कारण अंदर रह गई थी।
महिला के घरवालों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ वो अब कोर्ट जाएंगे। 65 साल की महिला काली देवी के मुताबिक, पिछले साल उसने हिसार के सीएमसी अस्पताल में पत्थरी का ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन के बाद भी पेट की तकलीफ दूर नहीं हुई। दर्द बढ़ता ही गया।
दोबारा जांच के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचे वहां बताया गया कि ऑपरेशन दोबारा होगा। दोबारा हम फीस देने में समर्थ नहीं थे इसलिए हम हिसार सामान्य अस्पताल में पहुंचे। यहां भी पेट की दिक्कत स्पष्ट नहीं हो पाई। इसलिए वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंची, यहां एक्स-रे करवाने पर पता चला कि पेट में 12 सेमी लंबी तार है। तार के कारण पस पड़ गई, जिसके कारण एक किडनी भी खराब हो गई।