शहर के स्कूली बच्चों के लिए टैगोर थियेटर सोसाइटी द्वारा वीरवार से 15 दिवसीय विंटर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। टैगोर थियेटर के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि विंटर वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को थियेटर से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर के अलावा वर्कशॉप सेक्टर-28 और सेक्टर-38 कम्युनिटी सेंटर में भी चलेगी। वर्कशॉप के लिए शहर के 60 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है। शर्मा ने बताया कि पहले वर्कशॉप 25 से 5 जनवरी 2015 तक होनी थी, लेकिन शहर के अधिकतर स्कूलों में 12 जनवरी तक छुट्टियां हैं।
इस लिए वर्कशॉप का समय बढ़ाकर अब 10 जनवरी तक कर दिया गया है। वर्कशॉप सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसमें पीयू इंडियन थियेटर सहित कई अन्य कलाकार बच्चों को टिप्स देंगे।
वाटर कलर प्रिंटिंग वर्कशॉप के लिए करें आवेदन
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजिमय एंड आर्ट गैलरी द्वारा विंटर आर्ट वर्कशॉप में वाटर कलर प्रिंटिंग सिखाई जाएगी। 12 साल से अधिक उम्र के स्टूडेंट्स इस वर्कशॉप में हिस्सा ले सकते हैं। वर्कशॉप के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। रजिस्ट्रेशन सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में करानी होगी।