फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सीजन की पहली धुंध छाई, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 13 Dec 2017 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घना कोहरा
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बुधवार को सीजन की पहली धुंध छाई। हालांकि अब धूप निकली चुकी है, लेकिन सुबह विजिबिलिटी बहुत कम रही। सोमवार को बारिश के बाद ठंड का आगमन शुरू हो गया है। सोमवार रात चंडीगढ़ में करीब 16.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसका असर दिन के तापमान पर पड़ा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। ये इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि मंगलवार को बारिश की अब कम ही उम्मीद है, मगर धुंध छा सकती है। ट्राइसिटी के कुछ इलाकों में घनी धुंध छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, मगर बारिश के आसार कम हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। बुधवार को करीब एक हजार मीटर की विजिबिल्टी होगी। वीरवार से मौसम साफ होने लगेगा।

अब और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा। जम्मू से लेकर शिमला तक कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फ पिघलने पर मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को दिन का तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले एक दो दिन अधिकतम तापमान 15-16 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है। हालांकि दो दिन से रात का तापमान बढ़ गया है। सोमवार रात 13.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जो सामान्य से करीब सात डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें