फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में सर्दी की छुट्टियां शुरू, आधे डॉक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में सात दिसंबर से सर्दी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं इसलिए पीजीआई आने वाले मरीज अपने डॉक्टर की उपलब्धता पता करके ही आएं अन्यथा निराश होना पड़ सकता है। पीजीआई प्रशासन ने 6 दिसंबर को दो चरणों में अवकाश पर रहने वाले डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान पहले चरण में 7 से 21 दिसंबर तक और दूसरे चरण में 23 दिसंबर से 6 जनवरी 2024 तक पीजीआई के डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद 50 प्रतिशत डॉक्टर ही ओपीडी समेत अन्य व्यवस्थाएं संभालेंगे। वहीं, पीजीआई निदेशक दोनों चरणों में ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों को इस तरह से बांटा गया है ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहीं, सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर उनकी छुट्टियां रद्द कर दी जाएंगी और उन्हें तत्काल संस्थान में सेवा देना होगा। बता दें कि पीजीआई में डॉक्टरों को गर्मियों में एक महीने का व सर्दियों में 15 दिनों का अवकाश मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें