फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लो आ गई सर्दी, रातें होने लगीं ठंडी...दिन में गर्मी बरकरार, 30 डिग्री के आसपास रहेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है लेकिन रातें धीरे-धीरे ठंडी होने लगी हैं। मौसम में बदलाव के साथ सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिन शहर में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। 26 अक्तूबर को तापमान क्रमश: 30 और 14 डिग्री, जबकि 27 अक्तूबर को 31 और 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 28 अक्तूबर को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 29 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
मोहाली में रात चंडीगढ़ से गर्म, पंचकूला में कम रहा न्यूनतम तापमान
ट्राइसिटी के तीनों शहरों में तापमान में अंतर देखने को मिला। मोहाली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंचकूला में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा। तीनों शहरों में दिन का तापमान लगभग समान रहा, लेकिन रात के तापमान में अंतर दर्ज किया गया। मोहाली में रात चंडीगढ़ के मुकाबले गर्म रही, जबकि पंचकूला में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें