राया वुमन हट की ओर से आज से होटल अरोमा, सेक्टर-22 में दो दिवसीय स्पेशल विंटर डिजाइनर ड्रेस की प्रदर्शनी शुरू हो रही है।
इसमें महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ड्रेस दिखाई जाएंगी। दो दिवसीय प्रदर्शनी में कैजुअल और फॉर्मल दोनों तरह की ड्रेस उपलब्ध होंगी।
यहां सॉटन कुर्ती, पश्मीना कुर्ती आदि की आकर्षक वैरायटी प्रदर्शित की जा रही है। साथ ही सिल्क, बटर सिल्क, आबूदाबी सिल्क मैटीरियल की ड्रेसेस भी देखने को मिलेंगी।
प्रदर्शनी की आयोजक फैशन डिजाइन रवलीन कौर ने बताया कि ज्यादातर डिजाइन पश्मीना स्टाइल से तैयार किए गए हैं। हर रंग में इनको डिजाइन किया गया है।
कौर ने कहा कि हर ड्रेस के साथ मैचिंग असेसरीज भी अटैच की गई है, ताकि महिलाओं को अलग से कोई आभूषण पहनने की जरूरत न पड़े। प्रदर्शनी में 850 रुपये से शुरू होकर 4500 रुपये तक की ड्रेस उपलब्ध होगी।
छह महीने में दूसरी प्रदर्शनी
आयोजक रवलीन कौर ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग का शौक उन्हें शादी के पहले से था, लेकिन इसे प्रोफेशनल तौर से अब शुरू किया है।
पिछले छह महीने में उनकी यह दूसरी प्रदर्शनी है। पहली प्रदर्शनी में लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद ही अब दूसरी बार यह आयोजन किया जा रहा है।