फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सर्दी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, पारा 8.7 डिग्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सर्दी इस बार अभी से रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। शुक्रवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चार साल में नवंबर महीने का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 22 नवंबर 2020 को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर के महीने में ही लोगों को दिसंबर और जनवरी जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय धुंध और कोहरा बढ़ सकता है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। साथ ही चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान के 8 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर में फिलहाल ज्यादा घनी धुंध दिखाई नहीं दे रही है लेकिन मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में इसका प्रकोप भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


आज दिन में मौसम रहेगा साफ, सुबह धुंध
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह और शाम को कोहरा बढ़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें