फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर ब्रेक से पहले यूं मनाया गया क्रिसमस

Wed, 25 Dec 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अधिकतर प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में मंगलवार को विंटर ब्रेक से पहले आखिरी वर्किंग डे था। विंटर ब्रेक से पहले बच्चों ने क्रिसमस सेलिब्रेशन में जमकर मस्ती की। सभी स्कूलों में बच्चों ने कैरोल गाए और सांता क्लाज ने बच्चों को खूबसूरत गिफ्त भी बांटे।
विज्ञापन


सेक्टर-7 स्थित केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस की खुशी स्कूल में सरल अहसास के बच्चों के साथ बांटी गई। बच्चों को स्कूल प्रिंसिपल की ओर से मिठाई और गिफ्ट दिए गए।

बच्चों ने भी इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मधु बहल ने बताया कि सरल अहसास के 400 बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
 
सेक्टर-40 बी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान बच्चों ने लाल और सफेद रंग की सांता क्लाज ड्रेस पहनी थी। प्री नर्सरी विंग के लिए खास असेंबली हुई। बच्चों के लिटर रॉकर बैंड की प्रस्तुति भी काफी खास रही।
विज्ञापन


सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल हाई स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल में प्री-क्लस के लिए पैपेट शो आयोजित किया गया।

क्लास तीसरी और चौथे के बच्चों ने मैजिक शो में हिस्सा लिया। स्कूल प्रिंसिपल अंजली सरदाना ने बच्चों को उपहार भी दिए।
 
सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में क्रिसमस पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों ने क्रिसमस कैरोल से माहौल को खुशनुमा बना दिया। बच्चों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी दी।
 
सेक्टर-8 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। एलकेजी से 12वीं क्लास तक के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल में क्रिसमस ट्री और सांता कैप पहनकर बच्चों ने टीचर्स और दोस्तों को बधाई दी।

किड्स आर किड्स स्कूल में क्रिसमस पर बच्चों ने जमकर मस्ती की। प्राइमरी क्लास के बच्चों ने स्कूल को क्रिसमस के रंग में रगा था। बच्चों ने सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। स्कूल डायरेक्टर कम प्रिंसिपल अनुपम ग्रेवाल ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया।

सेक्टर-22 स्थित शिशु निकेतन स्कूल में क्रिसमस मनाया गया। बच्चों को इस मौके पर सांता क्लॉज की ड्रेस में तैयार किया गया था।
 
सेक्टर-41 स्थित अजीत कर्म सिंह इंटनरेशनल स्कूल में क्रिसमस की धूम रही। केजी से आठवीं क्लास के बच्चों ने क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बटोरीं। संता क्लाज ने भी बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटी।

सेक्टर-55 स्थित बीआर जैन मॉडल स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल में सेंटा क्लॉज ने लाल और सफेद रंग की ड्रेस में बच्चों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मंजू ठाकुर, टीचर संदीप वर्मा, एलसी आर्य, अनामिका ठाकुर मौजूद थीं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में भी क्रिसमस मनाई
शेरवुड कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस मनाई गई। सांता क्लॉज ने बच्चों को चॉकलेट और टॉफिया भी बांटी।
मनीमाजरा स्थित आरआईएमटी स्कूल पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ था। तीसरी और चौथे क्लास के बच्चों के बीच कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता भी हुई।

इसके अलावा ब्लूम्स द प्ले स्कूल सेक्टर-12 पंचकूला, ब्रिलियंश वर्ल्ड स्कूल सेक्टर-12 पंचकूला, पंचकूला स्थित लिटेरा जी स्कूल में भी क्रिसमस मनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें