क्लास ए (शौकिया वर्ग) में कलात्मक सजावट के लिए सेक्टर-16 ए, चंडीगढ़ के डॉ. एसएस भामरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लास बी (सरकारी/अर्धसरकारी संस्थान व नर्सरी) में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, स्टोर-9 ने पहला स्थान हासिल किया। क्लास सी के अंतर्गत विभिन्न किस्मों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में सेक्टर-8, पंचकूला के वीरिंदर शर्मा, फेज-10, मोहाली के पिंटू रावत, सेक्टर-20, पंचकूला की डॉ. राजनी थरेजा और अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। क्लास डी में सरकारी संस्थानों और नर्सरियों का दबदबा रहा। पीजीआई, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, पंजाब विश्वविद्यालय, हंसराज पब्लिक स्कूल और अन्य संस्थानों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किए ।