चंडीगढ़। बढ़ती ठंड को देखते हुए निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में जरूरतमंद लोगों के बीच 1000 लोगों के बीच टीपी, मफलर और कंबल बांटे। इस सेवा अभियान का नेतृत्व फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी और व्यवसायी मुकुल जैन ने किया। मुकुल जैन ने दानदाताओं और वॉलंटियर्स का आभार जताते हुए कहा कि फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य जारी रखेगा।