अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ के विजेताओं को अमर उजाला के आफिस में पुरस्कृत किया गया। कोरोना की वजह से इस बार कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित किया गया। इस अभियान को शहरवासियों की ओर से भरपूर सहयोग मिला और काफी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इनमें से विजेताओं का चयन काफी चुनौतीपूर्ण था। सभी के प्रयास सराहनीय रहे। कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, लेखन स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र-छत्राओं की प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं।