फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसायटी (सीएलएस) ने शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर 2026 की कविता और लघुकथा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। देशभर से 300 से अधिक रचनाएं प्राप्त हुईं, जिनका साहित्य विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया। सीएलएस चेयरपर्सन डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता के अंग्रेजी वर्ग में वंदना अरोड़ा प्रथम, ग्रेस सारा नाइट द्वितीय तथा परीशा छाबड़ा और डॉ. सुनैना जैन तृतीय रहीं। हिंदी में शैल्ली विज, अन्नूरानी शर्मा और सुरेंद्र पाल सोनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाबी में परवीन मलिक, गुरनीत कौर और रचना शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। लघुकथा के अंग्रेजी वर्ग में अमृथा मनोज और हिंदी में समीर घोषाल प्रथम रहे। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और उपहार दिए गए। समारोह में विजेता रचनाएं भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें