फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के विजेता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में चंडीगढ़ कराटे के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलक्ष्य में चंडीगढ़ एमेच्योर कराटे एसोसिएशन के प्रधान पंकज शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कनिष्का, लक्ष्य, धनिका, एंजल, वैभव, अनुभा, तनिष्का, साहिल कुमार, मंगल सिंह, राघव ग्रोवर तथा सविता देवी सभी विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए चंडीगढ़ के कराटे कोच वरिंद्र पावा, अश्विनी शर्मा, स्नेहा, मानसी, शमीम अहमद, हरविंदर, रजनी, विमल, दीपक शर्मा, संदीप कौर, विक्रांत मौजूद रहे। खिलाड़ियों को बधाई देकर प्रोत्साहित करने के लिए चंडीगढ़ ओलंपिक के महासचिव महा सिंह, एमेच्योर कराटे एसोसिएशन के प्रधान पंकज शर्मा, चेयरमैन नीरज मक्कड़, संयुक्त सचिव हनीश यादव, समाजसेवी रवि किरण शर्मा शामिल रहे। चंडीगढ़ ओलंपिक के महासचिव महासिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया तथा एमेच्योर कराटे एसोसिएशन के प्रधान पंकज शर्मा ने मौजूदा सभी कराटे कोचों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें