फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पैंतरे से बाज नहीं आया पाक, अभिनंदन को छोड़ने में इसलिए हुई देरी...पढ़ें पूरा खुलासा

Fri, 01 Mar 2019 10:45 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, अटारी बॉर्डर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
विंग कमांडर अभिनंदन
पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को दिन भर के लंबे इंतजार के बाद रात 9 बजकर 21 मिनट पर भारत को सौंप दिया। दिन भर अभिनंदन की रिहाई का समय बदलता रहा। रात 9:05 बजे पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर अपना गेट खोला और लाइटें जलाई। जिसके बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि अभिनंदन को सौंपने के पीछे होने वाली देरी के बारे में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
Abhinandan Varthaman - फोटो : ANI
अभिनंदन को डीआईजी बीएसएफ जेएस ओबराय और डीसी शिवदुलार सिंह ने बॉर्डर से रिसीव किया। अभिनंदन ने कोट पैंट पहन रखा था और वतन आते समय उनके चेहरे पर तनाव भी था लेकिन जैसे ही उन्होंने भारत की धरती पर कदम रखा, उनकी मुस्कराहट ने बता दिया कि वह बेहद खुश हैं। आला अधिकारी उनको राजासांसी एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली निकल गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan
वायुसेना के मुताबिक सबसे पहले एयर फोर्स की टीम अभिनंदन का मेडिकल टेस्ट करेगी। जांच में अगर सामने आता है कि पाक में उनके साथ कोई ज्यादती, टॉर्चर या फिजिकल हरासमेंट किया गया है तो इंटरनेशनल रेडक्रॉस सोसाइटी उनकी जांच करेगी और इसके बाद इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पाकिस्तान के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। 

पाकिस्तान वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पाक विमानों की घुसपैठ को नाकाम करने के दौरान अभिनंदन का विमान पाक सीमा में क्रैश हो गया था। भारत ने अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वापसी की मांग की थी। इसके बाद पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में गुरुवार को एलान किया था कि अभिनंदन को भारत को सौंपा जाएगा।

4 of 5
abhinandan
अभिनंदन को रिसीव करने के लिए वाइस एयर चीफ मार्शल आरजीके कपूर खास तौर पर अटारी बॉर्डर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया को चार लाइन की ब्रीफिंग भी दी। वाइस एयर चीफ मार्शल ने कहा कि अभिनंदन को अभी हमें सौंपा गया है। एसओपी के तहत हम उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए ले जाएंगे। यह जरूरी है, क्योंकि वे विमान से इजेक्ट हुए हैं इसलिए उनका पूरा शरीर बेहद दबाव और तनाव से गुजरा है। उनको दिल्ली ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhinandan
जिक्रयोग है कि बुधवार को पाकिस्तान के विमानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। उनके निशाने पर हमारे सैन्य ठिकाने थे। वेस्टर्न कमांड की ओर से दो मिग-21 और तीन सुखोई-30 विमानों को इसे रोकने के निर्देश दिए गए। जवाबी कार्रवाई के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया, लेकिन इस कोशिश में उनका विमान भी पाकिस्तानी सीमा में क्रैश हो गया। 

उन्हें बंदी बना लिया गया था। पाक सेना ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अभिनंदन से पूछताछ की जा रही थी। लेकिन, अभिनंदन ने बड़ी ही निडरता से जानकारी देने से इनकार कर दिया था। डीसी अमृतसर शिवदुलार सिंह ने कहा कि देरी की एक वजह यह है कि अभिनंदन इस्लामाबाद में थे, जहां से लाहौर का रास्ता काफी लंबा है। अभिनंदन खुश हैं और उन्होंने मुस्कुरा कर इसे जाहिर भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें