फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान: 24 से कम उम्र के युवाओं को नहीं परोस सकेंगे शराब

Tue, 19 Apr 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब 24 साल से कम उम्र के युवाओं को कहीं पर भी शराब नहीं परोसी जा सकेगी। सिटी व्यूटीफुल के तमाम डिस्कोथेक, क्लबों में चंडीगढ़ प्रशासन का ये नियम सख्ती से लागू होगा। प्रशासन ने नई पॉलिसी कंट्रोलिंग ऑफ प्लेसेस ऑफ पब्लिक एम्यूजमेंट-2016 को अधिसूचित किया है। 
विज्ञापन


इस पॉलिसी में डिस्कोथेक की टाइमिंग रात को जल्दी बंद करने की हो गई है साथ ही ये भी कि अब डिस्क में एंट्री के लिए युवाओं को आईडी कार्ड के बगैर एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही डिस्क में 24 साल से कम उम्र के युवाओं को डिस्क में किसी भी हाल में शराब सर्व नहीं की जा सकती है। 

पॉलिसी के तहत सभी डिस्कोथेक में वेंटिलेशन के साथ-साथ अलग से स्मोकिंग एरिया होगा बनाया जाना जरूरी है। डिस्कोथेक को कहा गया है कि अगर वे इन नियमों और शर्तों को फॉलो नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें