चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की जनता को मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी का वीडियो दिखाएंगे। यह शर्मनाक वीडियो चंडीगढ़ ही नहीं देश-विदेश में भी देखा जा रहा है। यह चंडीगढ़ के लिए काला धब्बा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने धांधली कर चुनाव में अपना मेयर बनाया है। इससे शहर के लोगों में काफी रोश है। यह भाजपा की जीत नहीं, लोकतंत्र की हार। उन्होंने कहा कि आप से गठबंधन जारी रहेगा। यह मजबूत गठबंधन लोकसभा चुनाव में और असरदार तरीके से दिखेगा। सदन से सड़क हमारी लड़ाई जारी रहेगी। नगर निगम में वित्त एवं अनुबंध समिति के चुनाव के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण एजेंडे होंगे। गठबंधन के पास बहुमत है। भाजपा से साथ सदन में भी संघर्ष जारी रहेगा। जब नगर निगम सदन की बैठक होगी उस समय गठबंधन के पार्षद आवाज उठाएंगे।