फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के प्राे. भूपेंद्र सिंह लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रो. भूपेंद्र सिंह भूप को विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए पंजाब साइंस कांग्रेस ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चयनित किया है। सात फरवरी को गोबिंदगढ़ स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रो. भूपेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा, जो फार्मा उद्योग में एक बड़ा नाम है।प्रो. भूपेंद्र सिंह का नाम स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी की 2020, 21, 22 और 23 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के श्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हैं। पीयू में प्रो. भूपेंद्र यूआईपीएस के अध्यक्ष, सीनेट, सिंडिकेट सदस्य, डीन एलुमनाई रिलेशन रह चुके हैं। अब वह यूआईपीएस में विजिटिंग प्रोफेसर हैं। वह 375 से अधिक कार्यक्रमों में व्याख्यान कर चुके हैं। 7.5 करोड़ से अधिक ग्रांट उन्हें शोध कार्यों के लिए मिली है। 110 शोधकर्ताओं का उन्होंने मार्गदर्शन किया है। नैनो स्ट्रक्चर्ड ड्रग डिलीवरी सिस्टम में क्वालिटी बाय डिजाइन पैराडाइम और फार्मास्युटीकल साइंस में गहन शोध करने में उनका विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें